हाजीपुर, अगस्त 3 -- यहां फुदेनी चौक पर एसयूसीआई से जुड़े कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक सोमवार को हुई। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। यह बैठक राज्य कमेटी सदस्य इंद्रदेव राय की उपस्थिति में जिला सचिव ललित कुमार घोष की अध्यक्षता में हुई। जबकि बैठक का संचालन दिनेश राय ने किया। इस मौके पर शिवदास घोष के स्मृति दिवस के अवसर पर पटना के एक हॉल में होने वाले जनसभा में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने को लेकर कई प्रस्ताव लिए गए। वही प्रतियोगी परीक्षाओं की पेपर लीक की समस्या, खेती किसानी से तंग आकर किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान द्वारा की जाने वाली आत्महत्या को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। महुआ सहित प्रदेश में सफाई कर्मियों की वाजिब मजदूरी एवं अन्य भत्ते ना मिलने के कारण मजबूरन हड़ताल पर जाने के बावजूद उनकी नहीं सुनने पर सरकार के प्रति कार्यकर्...