हाजीपुर, अप्रैल 2 -- महुआ,एक संवाददाता। एक रात में एक ही गांव से तीन गर्भवती भैंस खोलकर चोर ले गए। भैंस पालक द्वारा बुधवार को उसकी लगातार खोज की गई लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। यह घटना बीते सोमवार की रात महुआ थाना की रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरु पंचायत के नीलकंठपुर गांव वार्ड संख्या 06 में घटी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शशि राय के दरवाजे पर बंधी दो गर्भवती भैंस तथा उनके बगलगीर रामजी राय के एक गर्भवती भैंस को चोर करीब आधी रात को खोलकर ले गए। भुक्तभोगी मवेशी पालक द्वारा बताया गया कि वे लोग रात के 11 बजे तक जगे थे और भैंस भी थी। उसके बाद वे लोग सोने चले गए। इस दौरान चोर ने अपना काम कर लिया। भुक्तभोगी परिवार दो दिनों से अपनी चोरी गई भैंस को लगातार खोजने में लगे हैं। कई गांव में इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.