हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- महुआ,एक संवाददाता। उर्वरक निगरानी समिति की बैठक मंगलवार को महुआ के कृषि कार्यालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न पंचायतों से आए सदस्यों ने उर्वरक की कमी से संबंधित समस्याओं को रखा। जिस पर विभागीय पदाधिकारी ने अपनी सफाई दी। बैठक की अध्यक्षता उपप्रमुख दयानंद राय ने की। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने उर्वरक से संबंधित समस्याओं को रखा। लोगों ने बताया कि किसानों को समय से सही उर्वरक नहीं मिलती है। जिसके कारण उनकी खेती मारी जाती है। जब किसानों को डीएपी की जरूरत पड़ती है तो यूरिया उपलब्ध रहता है और जब यूरिया की जरूरत पड़ती है तो यह गायब हो जाती है। उस वक्त डीएपी उपलब्ध कराया जाता है। जिससे किसान खुले बाजार में काफी ऊंचे दाम पर उर्वरक की खरीदारी करते हैं। उसमें उनकी जेबें ढीली हो जाती है। लोगों का यह भी कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.