महुआ महावीर मंदिर में सामूहिक आरती पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
हाजीपुर, जून 30 -- यहां पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर मंगलवार की शाम सामूहिक चालीसा पाठ और आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां पर श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की सामूहिक तौर पर चालीसा पाठ किया और उनकी आरती उतारी। जिससे लोगों में भक्ति भावना सिर चढ़कर बोली। मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी के नेतृत्व में यहां भगवान की आरती उतारी गई। जिसमें आसपास के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे। बजरंगबली के अलावा मंदिर में स्थापित विभिन्न देवी देवताओं की पूजा पाठ कर आरती उतारी गई। जिससे भक्ति का वातावरण कायम रहा। यहां राजकमल, दीपूदत्त, प्रो अरुण, संजय गुप्ता, मनोज, कृणाल, मुकेश ठाकुर, अजीत, साहिल, शंकर पटवा, रेखा, सुप्रिया, नीलू, कविता, मधु, निशा, रानी शर्मा, सरोज शुक्ला, काजल, नीलू, अंजलि, संगीता आदि शामिल हुए। यह भी पढ़ें- सुंदरकांड के साथ पढ़ा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.