महुआ बीनने के विवाद में महिला पर चाकू से हमला
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- बेलखरनाथ धाम। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ बलुवहा गांव निवासी निजामुद्दीन के भाई की पत्नी नसरीन बानो बुधवार सुबह घर से 400 मीटर दूर महुआ बीन रही थी। आरोप है उसी दौरान हठेठी गांव के तीन लोग पहुंचकर महुआ बीनने से रोकने लगे। ऐतराज करने पर नसरीन का बाल पकड़ कर घसीटते हुए चाकू से हमला कर दिया। हाथ, गले में चाकू लगने से वह घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। देर शाम नसरीन बानो के जेठ निजामुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने हठेठी गांव निवासी अजमल, मुजम्मिल हुसैन, अहमद हुसैन उर्फ लाला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.