प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जेठवारा थाना क्षेत्र के बड़ी बखरी खटवारा गांव में शनिवार सुबह महुआ बीनने के विवाद में कुछ लोगों ने दो महिलाओं और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। मामले में तीन के खिलाफ जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। बड़ी बखरी खटवारा गांव निवासी रामबहादुर वर्मा की पत्नी राजकली, भाभी विद्यावती, पौत्र रवि वर्मा और हिमांशु वर्मा महुआ बीनने गए थे। आरोप है कि रंजिश के चलते विरोधी पहुंचे और महुआ बीनने से रोकने लगे। विरोध करने पर सभी को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। रामबहादुर ने मामले में गांव के ही पप्पू वर्मा, उसके भाई संतोष वर्मा और पत्नी प्रेमा के खिलाफ जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...