हाजीपुर, जून 7 -- जाम की समस्या से महुआ को निजात नहीं मिल रहा है। यहां रोज-रोज जाम आम बनता जा रहा है। जब भी महुआ आइए जाम में फंसना लाजमी है। चाहे इस समय जेठ की दुपहरिया हो या रात का मौसम। लोगों को जाम में घंटों फसना पड़ता है। ऐसे तो शुक्रवार और सोमवार को महुआ हाट होने के कारण जाम का लगना स्वाभाविक हो जाता है। जबकि अब तो यह रोज दिन यही स्थिति बनी है। रविवार को भी बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। इस समय जेठ के दुपहरिया में जब लोग जाम में फंसते हैं तो सूरज की तीखी किरणें उन्हें जलाने लगती है। इस जाम में फंसकर कई राहगीर बेहोश हो जाते हैं तो कुछ को चक्कर आ जाती है। रात के समय में भी जब लोग बाजार से निकलते हैं तो गांधी स्मारक, बच्चन शर्मा स्मारक, गोला रोड, पातेपुर रोड, थाना चौक, जवाहर चौक, मंगरू चौक हर जगह जगह जाम में लोग ठहरे रहते हैं। यहां जा...