लातेहार, अप्रैल 7 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में महुआ सीजन शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर बढ़ गए हैं। जंगलों और गांवों में सुबह से ही महुआ चुनते लोगों की चहल-पहल देखी जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों के लिए महुआ किसी वरदान से कम नहीं है, जिससे उन्हें सीजन के दौरान अच्छी आमदनी हो जाती है। ग्रामीण सुबह और दोपहर में महुआ चुनकर उसे सुखाते हैं और बाद में बाजार में बेचते हैं। इससे उन्हें नकद आय प्राप्त होती है। खास बात यह है कि इस अवधि में मजदूरों का पलायन लगभग पूरी तरह रुक जाता है,जो लोग बाहर काम करने जाते हैं, वे भी होली के समय घर लौटकर महुआ संग्रह में जुट जाते हैं। करीब एक महीने तक गांव में ही रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध रहते हैं। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, लातेहार जिले में महुआ का कारोबार 50 करोड़ रुपये से अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.