महुआ फूल संग्रहण से महिलाओं को मिल रही नई पहचान : विधायक
लातेहार, मई 9 -- गारू, प्रतिनिधि। सरयू प्रखंड में शुक्रवार को महुआ फूल संग्रहण एवं विपणन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएलएफ सरयू के अंतर्गत सखी मंडल की दीदियों द्वारा संग्रहित महुआ फूल को प्रोटीन युक्त एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ के रूप में उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह शामिल हुए। उन्होंने महुआ फूल से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर वाइल्ड हार्वेस्टिंग कंपनी, रांची के लिए रवाना किया। मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि महुआ केवल पारंपरिक वन उपज नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पोषण का महत्वपूर्ण आधार भी है। उन्होंने कहा कि सखी मंडल की महिलाएं महुआ संग्रहण के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं और इससे उनकी आय में वृद्धि होगी। साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.