लातेहार, अप्रैल 5 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के हेठ पोचरा गांव में रविवार की सुबह 40 वर्षीय इकबाल अंसारी पिता नर्इम अंसारी ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव वाले जब महुआ चुनने गये तब महुआ पेड़ से लटकता हुई शव देख इसकी सूचना पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों को दी। आत्महत्या के कारणो को पता नहीं चल सका है। इधर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनो को रो-रो कर बुरा हाल है। इधर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणो का पता लगाने मे जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.