हाजीपुर, मई 8 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता महुआ-पातेपुर मुख्य मार्ग पर पातेपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा स्थित मुकुंदपुर हाईस्कूल के पास शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक दो युवकों को ठोकर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पातेपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पातेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के सिमरवाड़ा गांव निवासी संजय कुमार का 32 पुत्र सनी शाह उर्फ़ गोपाल कुमार था। वहीं घायल की पहचान उपेंद्र शाह के 22 वर्ष से पुत्र रजनीश साह के रूप में हुई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का ...