दरभंगा, अप्रैल 3 -- मनीगाछी/बेनीपुर, हिटी। बाजितपुर थाने के महुआ टोला के पास गत बुधवार की शाम बहेड़ा थाना क्षेत्र के अचलपुर निवासी सत्य नारायण महतो के पुत्र विनोद कुमार महतो को घेरकर गोली मारी गई। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे को घेरकर गोली मारने की जानकारी मिलते ही अपने नाती अंकित कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि मेरे पुत्र की गर्दन पर गोली लगी हुई है। उसकी सांसें नहीं चल रही थी और न ही कुछ बोल रहा था। इसकी जानकारी बाजितपुर थाने की पुलिस को दी गई। रात्रि में ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। इधर, बताया जाता है कि नरहा गांव की बस्ती से निकलकर रही टोला बांध वाली सुनसान जगह पर युवक पहुंचा कि घात लगाए लोगों ने उसकी गर्दन में गोली मार दी। इससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी पाकर मृतक के पिता सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.