रांची, जून 2 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की थाना क्षेत्र के उपरबालालोंग पंचायत अंतर्गत गंजारी गांव में मंगलवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान 60 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सोनी देवी मंगलवार सुबह महुआ का कौड़ी चुनने के लिए गांव के समीप मैदान की ओर गई थीं। इसी दौरान अचानक पीछे से पहुंचे एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बचाव के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद हाथी को वहां से खदेड़ा और घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए बुंडू अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचा...