सिमडेगा, अप्रैल 26 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के टुटीकेल पंचायत के सोकोरला गुनाडाढ़ी जंगल से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतक महिला की पहचान सकोरला पुरनापानी निवासी भुवनेश्वर गोड़ की 55 वर्षीय पत्नी कर्मी देवी के रुप में की गई। परिजनों ने बताया कि कर्मी देवी शनिवार की सुबह महुआ चुनने जंगल गई थी। काफी देर के बाद भी जब कर्मी घर नहीं लौटी तो परीजन उसे ढूंढने निकले। इसी दौरान कर्मी महुआ पेड़ के नीचे घायल अवस्था में मिली। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। साथ ही जांच में जुट गई है। परिजनों के अनुसार कर्मी की मौत जंगली जानवर के हमले के कारण हुई है। महिला के शव में जंगली जानवरों के हमले का भी निशान है। हालांकि महिला की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.