देवघर, अप्रैल 1 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के मंगनासार गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट और छिनतई की घटन की शिकायत की गयी है। पीड़ित सुरेश यादव ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। सुरेश ने बताया कि जंगल में महुआ चुन रहा था। उसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-ग्लौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुन उसका बेटा बालकृष्ण यादव बीच-बचाव के लिए पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालकृष्ण यादव को इलाज के लिए जसीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.