महुआ चुनने की आग से धधक रहे जंगल,वन संपदा पर संकट
गुमला, अप्रैल 29 -- चैनपुर। गुमला जिले के कुरुमगढ़ वन प्रमंडल क्षेत्र के चैनपुर, मरवा, सिविल और कुरुमगढ़ के जंगल इन दिनों भीषण आग की चपेट में हैं। प्रचंड गर्मी और लू के बीच महुआ चुनने के लिए लगाई जा रही छोटी-छोटी आग अब विकराल रूप ले रही है, जिससे बेशकीमती वन संपदा और वन्यजीवों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।जानकारी के अनुसार ग्रामीण महुआ के फूल चुनने में सहूलियत के लिए पेड़ों के नीचे गिरी सूखी पत्तियों में आग लगा देते हैं। तेज गर्म हवाओं और सूखे मौसम के कारण यही आग तेजी से फैलकर बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले रही है। यह भी पढ़ें- पशुओं के लिए हरा चारा बना कमल का पत्ता इससे खरगोश, सांप, पक्षियों के घोंसले समेत कई वन्यजीव जलकर मर रहे हैं, जबकि छोटे पौधे और दुर्लभ औषधीय वनस्पतियां भी नष्ट हो रही हैं।वन विभाग लगातार गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.