महुआ कोला में शांति बहाल, गिरफ्तारी की प्रक्रिया अटकी
हरदोई, मई 30 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के महुआ कोला गांव में बुद्ध मूर्ति स्थापित करने पर उपजे विवाद के आज चौथे दिन गांव में माहौल शांत हो गया है। भागे हुए लोग भी धीरे धीरे वापस आने लगे हैं। बच्चे और महिलाएं मूर्ति स्थापित होने के बाद मंदिर में पूजा पाठ कर रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अभी तैनात हैं। उधर दर्ज मुकदमे में बीते दो दिनों में पुलिस अन्य नामजद आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। चर्चा है कि सियासी खींचतान के कारण शुरुआती एक्शन के बाद अन्य उपद्रवियों पर कार्रवाई फिलहाल अटक गई है। पुलिस पर हमले में एक महिला सिपाही और एक पुरुष सिपाही घायल होने के बाद 11 लोगों को जेल भेजा गया था। यह भी पढ़ें- निष्पक्ष जांच की मांग, निर्दोषों के नाम मुकदमे से हटाएं 38 लोग नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बीते दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.