हाजीपुर, अप्रैल 1 -- महुआ । एक संवाददाता कांग्रेस ने महुआ के चांदसराय निवासी संजय कुमार मिश्रा पर विश्वास जताते हुए जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। कमान मिलने के बाद मंगलवार को नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने पार्टी के लिए नए तरीके से कामकाज करना भी शुरू कर दिया है। नवनिर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पार्टी ने जिस विश्वास से उन्हें कमान सौंपी है। उस विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि वे पार्टी से भूले बिछड़े लोगों को पुनः जोड़ने के प्रयास के साथ युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे। महुआ - 01- कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.