सुल्तानपुर, जून 21 -- भदैंया। विकास खंड भदैंया की ग्राम पंचायत कुछमुछ के माड़व का पुरवा में शनिवार शाम करीब छह बजे एक विशाल महुआ के पेड़ की बड़ी डाल टूटकर एक मकान पर गिर गई। हादसे में मकान की सीमेंटेड चद्दरें क्षतिग्रस्त हो गईं और दीवार में भी दरार आ गई। हालांकि घटना के समय कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे जनहानि टल गई। ग्राम पंचायत कुछमुछ के माड़व का पुरवा निवासी अव्वल के घर के सामने खड़े पुराने महुआ के पेड़ की एक बड़ी डाल अचानक टूटकर उनके मकान पर आ गिरी। डाल के गिरने से कई सीमेंटेड चद्दरें टूट गईं और मकान की दीवार फट गई। ग्रामीणों के अनुसार, इससे घर को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के समय परिवार के लोग घर में मौजूद थे, लेकिन संयोगवश कोई घायल नहीं हुआ। बताया जाता है कि मकान स्वामी अव्वल इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में ...