महुआ के अमित ने सुपारी शूटर से कराई प्रभात की हत्या
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर/मुशहरी। मुशहरी थाने के रोहुआ में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर अंकित रंजन उर्फ प्रभात की गोली मारकर हत्या में पैतृक गांव वैशाली जिले के महुआ थाना के गद्दोपुर गांव का पुराना जमीन विवाद सामने आया है। प्रभात को उसका ग्रामीण अमित हत्या की धमकी दे रहा था। दो साल पहले प्रभात के भाई पंकज मिश्रा को भी अमित ने महुआ में गोली मारी थी। इस घटना के बाद पंकज झारखंड चला गया। अमित इस केस में भी अब तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है। मुशहरी थाने में प्रभात की पत्नी आरती कुमारी के बयान पर अमित को नामजद और दो अज्ञात शूटर को आरोपित बनाते हुए गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- महुआ के अमित ने सुपारी शूटर से कराई प्रभात की हत्याहत्या के कारण घटना के बाद बुधवार की रात पुलिस ने महुआ इलाके से अमित के ममेरे भाई निखिल को पूछताछ के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.