गोड्डा, जनवरी 13 -- पथरगामा। सोमवार को पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआसोल नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के समीप एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गोड्डा की ओर से आ रही एक कार साइकिल सवार वृद्ध को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यदि गाड़ी का बैलून नहीं खुलता तो शायद बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक वृद्ध साइकिल सवार अचानक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कार चालक ने उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाया, जिससे वाहन संतुलन खो बैठा और लगभग चार बार पलटते हुए सड़क पर ही पलट गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पति, पत्नी एवं एक बच्चा इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। तीनों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.