मोतिहारी, फरवरी 9 -- चिरैया। महुआवा गांव स्थित झंडा गाछी हनुमान मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में सकल सनातन समाज महुआवा मंडल के द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। उद्घाटन आरएसएस के उत्तर बिहार प्रांत कार्यवाह अभय गर्ग, चंपारण विभाग के सह कार्यवाह अभिषेक पांडेय, सामाजिक सद्भाव कार्य के चंपारण विभाग संयोजक रवि कुमार रवि, खंड कार्यवाह दामोदर प्रसाद, सकल सनातन समाज के अध्यक्ष दिवाकर किशोर कौशिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों लोगों के बीच हनुमान चालीसा की पुस्तक वितरित की गई। इसके बाद सामूहिक हवन व हनुमान चालीसा पाठ तथा कीर्तन भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सकल सनातन समाज के अध्यक्ष दिवाकर किशोर कौशिक ने हिंदू सम्मेलन के उद्देश्य की चर्चा करते हुए कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.