गिरडीह, फरवरी 23 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महुआर शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को आर एस एस द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके पूर्व मंदिर परिसर में यज्ञ और हवन का आयोजन किया गया। प्रखंड के कर्णपुरा, महुआर, बेंगाबाद, फिटकोरिया इन चार पंचायतों से महिलाएं माथे पर कलश में जल लेकर यज्ञ में सम्मिलित हुईं। यज्ञ समापन के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर आरएसएस के प्रचारक अजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज संगठित हो, बलशाली हो, स्वाभिमानी बने, इन भाव को लेकर देश के मंडल एवं प्रखंड स्तर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आर एस एस के माध्यम से हिंदू भाव को जगाने के लिए यह कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि संयोग से संघ के सौ वर्ष पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.