महुआरी गांव से कांवरियों का जत्था बाबा धाम रवाना
सीवान, अगस्त 1 -- महाराजगंज। प्रखंड के महुआरी गांव से श्रद्धालुओं का एक जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर कांवरियों में उत्साह देखने को मिला। बाबा धाम रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने गांव स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद कांवरियों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ यात्रा शुरू की। जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। कांवरियों के जत्थे में विवेक महतो, जैश कुमार, मंटू कुमार, मुन्ना कुमार, दीपू कुमार, करण कुशवाहा और बृजेश कुमार सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बोल बम के जयकारों के साथ शिवद्वार के लिए रवाना हुआ शिवभक्तों का जत्था यह भी पढ़ें- Aurangabad News: बोल बम के जयघोष के साथ देवघर रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.