सुल्तानपुर, दिसम्बर 4 -- जयसिंहपुर, संवाददाता । महुआरी आशापुर धान क्रय केन्द्र पर धान की खरीद ठप हो गई है।क्रय केन्द्र पर धान बेंचने के लिए किसानों ने नम्बर लगाया है पर बोरा न होने से बीते तीन दिनों से खरीद बंद है। क्षेत्र के किसान धान बेंचने के लिए परेशान हो रहे हैं। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के दोस्तपुर ब्लाक के कई गांवों के बीच महुआरी आशापुर में सरकारी धान क्रय केन्द्र बनाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक इस केन्द्र पर महज छह सात किसानों से धान की खरीद हुई है। मंगलवार और बुधवार और गुरुवार के दिन धान की खरीद इस क्रय केन्द्र पर बोरा उपलब्ध न होने की वजह से नही हो पाई है। किसान दिवाकर ने बताया कि उन्होंने धान बेंचने के लिए नम्बर लगाया है। मंगलवार को जब क्रय केन्द्र पर पहुंचे तो बताया गया कि बोरा नही है जिसकी वजह से खरीद नही की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.