लातेहार, फरवरी 17 -- चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर सोमवार देर शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत हो गई। घटना महुआमिलान और निंद्रा स्टेशन के बीच पोल संख्या 172/30 के समीप पुतरी टोला के पास हुई। यह हादसा उस समय हुआ जब 15 हाथियों का झुंड रेल लाइन पार कर रहा था। हादसे के बाद हाथियों का झुंड रेल पटरी पर डटा रहा, जिससे डाउन लाइन पर रेल परिचालन करीब 10 घंटे तक बाधित रहा। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे स्थिति सामान्य होने पर परिचालन बहाल किया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर पटरी पर ही गिर पड़ा और तड़पता रहा। आधी रात के बाद उसकी मौत हो गई। घायल बच्चे के पास करीब 14 हाथियों का झुंड पूरी रात खड़ा रहा। झुंड बेहद आक्रोशित था, जिसके कारण कोई भी व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.