देवरिया, जून 9 -- महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। महुआडीह चौराहे पर जाम की समस्या आम हो गई है। शाम ढलते ही प्रतिदिन चौराहे पर जाम जैसी स्थित उत्पन्न हो जा रही है। जिससे आधे- आधे घंटे तक वाहन सड़क पर फंसे रह रहे हैं। जाम के कारण लोगों को पैदल आना- जाना भी मुश्किल हो जा रहा है। वहीं जाम से निजात दिलाने के लिए कई बार पुलिसकर्मी भी बेबस नजर आते हैं। देवरिया- हाटा मार्ग पर महुआडीह चौराहा जाम का केन्द्र बन गया है। महुआडीह चौराहे पर सड़क किनारे दोनों पटरियों पर अतिक्रमण कर दुकानदार फल, जूस, सब्जी व चाय की दुकानें लगा रहे हैं। वहीं शेष बचे जगहों पर ठेले- खोमचे वालों ने अपना कब्जा जमा रखा है। जबकि सड़कों पर टेम्पो व ई- रिक्शा चालक अपनी वाहन खड़ा कर सवारियां भरते हैं, जिससे आए दिन चौराहे पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। शाम के समय अक्सर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.