महुआडाबर गांव में युवक पर फायरिंग का आरोप
बस्ती, जुलाई 2 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद. गौर थानाक्षेत्र के महुआडाबर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित रामकेवल सिंह उर्फ कुट्टी सिंह का आरोप है कि पड़ोसी गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज के बाद तमंचे से उन पर फायरिंग कर दी। घटना में वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण गौर थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव किया। पीड़ित के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब 5:45 बजे की है। यह भी पढ़ें- Basti News: मनबढ़ों ने काटा बवाल, युवक पर फायरिंग करने वाले को दबोचा शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी असलहा लहराते हुए राघवपुर गांव की ओर भाग निकले। हालांकि ग्रामीणों ने दौड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.