काशीपुर, जुलाई 8 -- जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा परिसर में सात सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मियों ने बुधवार को छठे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा। पंचायत परिसर में सांकेतिक क्रमिक अनशन पर बैठे अविनाश कुमार, सागर कुमार, आदि ने ठेका प्रथा बंद करने, कर्मियों के नियमित करने, रयाल कमेटी को लागू करने, मृतक आश्रित नियमावली को शिथिल करने, नई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत सात मांगों को पूरा करने की सरकार से मांग की। यहां अरविंद कुमार, गुरमीत सिंह, सावित्री देवी, बबीता रानी, अखिलेश देवी, रुक्मेश देवी, संगीता देवी रहे। यह भी पढ़ें- देवभूमि उत्तराखंड सफाईकर्मी संघ का क्रमिक अनशन जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...