काशीपुर, मई 9 -- जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा में महाराणा प्रताप द्वार के पास वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने को भूमि पूजन किया गया। बता दें कि महुआडाबरा में नौबहार सिंह चौहान ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने को अपनी भूमि दान दी है। शनिवार को महुआडाबरा पहुंचे विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, एससी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, दर्जाधारी सीमा चौहान ने मंत्रोच्चार के बाद भूमि का पूजन किया। साथ ही महाराणा प्रताप को याद किया गया। यहां राजकुमार सिंह, शरीफ खान, खड़क सिंह, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष राजकुमार सिंह, एमपी सिंह, सुमित चौधरी, प्रीतम सिंह, गायत्री देवी, जुवैद आलम, अदित्य गहलोत, शैलेंद्र गहलौत आदि रहे। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान को याद किया यह भी पढ़ें- महार...