काशीपुर, सितम्बर 26 -- जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुक्रवार को एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान थीम के साथ स्वच्छता शपथ एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। ईओ अदित्य जोशी ने निकाय कर्मी, वार्ड मेंबर, गैर सरकारी विभाग समेत नेहरू राइंकॉ, शिशु मंदिर, आईटीआई कॉलेज, सन फ्लावर स्कूल द्वारा श्री साईं डिग्री कॉलेज में सफाई कराकर 1500 लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई। राजकीय आयुष हॉस्पिटल में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान गायत्री देवी, वंदिता सुधा, हरिराम, जाकिर, विनीत, ऋषिपाल, सत्यपाल, सोनू आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.