लातेहार, मार्च 31 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ से श्रद्धालुओं का भव्य जत्था अयोध्या, खाटू श्याम, वैष्णो देवी, बालाजी सहित विभिन्न प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर भगवान से यात्रा की मंगलमय शुरुआत और सुरक्षित वापसी की प्रार्थना की। इसके बाद भक्ति गीतों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का जत्था वाहनों के माध्यम से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इस धार्मिक जत्थे में हिन्दू वाहिनी के मुकेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, चन्दन कुमार, सीताराम प्रसाद, अनिल प्रसाद, मनोहर प्रसाद, प्रदीप जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद, राजेश जायसवाल, हीरालाल प्रसाद सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.