महुआडांड़ से भारत बजट क्वेस्ट 2026-27 तक पहुंचा युवा
लातेहार, अप्रैल 12 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। झारखंड के लातेहार जिले से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। जहां महुआडांड़ क्षेत्र के एक होनहार युवा ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। नन्हेश्वर यादव जो संत जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ के पॉलिटिकल साइंस विभाग के छात्र हैं, का चयन भारत बजट क्वेस्ट 2026-27 ) के लिए हुआ है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के तहत उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद (ऑनलाइन चर्चा) में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम 12 और 13 अप्रैल 2026 को देश के विभिन्न राज्यों की राजधानियों में आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारत के बजट, नीति निर्माण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि इसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.