लातेहार, दिसम्बर 27 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए महुआडांड़ प्रखंड के जरूरतमंद लोगों के लिए अपने निजी खर्च से 350 कंबल उपलब्ध कराया। शनिवार की सुबह भाजपा मंडल कार्यालय महुआडांड़ के समक्ष कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल एवं महुआडांड़ पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से की। कंबल वितरण के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद महिला-पुरुष, बुजुर्ग एवं असहाय लोग उपस्थित रहे। कंबल पाकर ठंड से राहत मिलने पर उन लोगों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद कालीचरण सिंह के इस प्रयास को अत्यंत सराहनीय बताया। मौके पर दिलीप प्रसाद, अरुण कुमार जायसवाल, संजय सोनी, आलोक कुमार गुप्ता, राजेंद्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.