लातेहार, फरवरी 27 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एसडीओ बिपिन कुमार दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। एसडीओ ने कहा कि पर्व के दौरान तेज आवाज वाले डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष तैनाती की जाएगी। अनुमंडल वासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने होलिका दहन स्थलों के निरीक्षण और वहां सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एसआई इंद्रदेव रजवार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। मौके पर जिप सदस्य इस्तेला नगेसिया, इंस्पेक्टर पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.