लातेहार, मार्च 15 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटूदीरी चर्च के समीप रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने कुटूदीरी चर्च के पास सड़क किनारे दो अज्ञात व्यक्तियों को दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना काफी गंभीर थी, जिससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां घायल युवक का उपचार जारी है। फिलहाल दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.