लातेहार, अगस्त 8 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। स्थानीय जिला परिषद भवन डाकबंगला में 12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झारक्राफ्ट वरीय क्लस्टर मैनेजर मो़ सैफ ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य हस्तकरघा उद्योग से जुड़े बुनकरों को प्रोत्साहित करने के साथ पारंपरिक बुनाई कला के संरक्षण और संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंबोवाटोली पंचायत की मुखिया रौशनी, विशिष्ट अतिथि हामी पंचायत के मुखिया प्रदीप बडाईक तथा रेगाई पंचायत की मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने हस्तकरघा से जुड़े कारीगरों के योगदान की सराहना की। यह भी पढ़ें- बुनकरों से स्वदेशी और रोजगार सृजन पर दिया गया जोर वक्ताओं ने कहा कि हस्तकरघा महज रोजगार का साधन नहीं, ...