लातेहार, मार्च 11 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड में मनरेगा से जेई और रोजगार सेवक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण मनरेगा से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि यह हड़ताल 12 मार्च तक जारी रहेगी। हड़ताल के कारण बुधवार को महुआडांड़ ब्लॉक परिसर वीरान पड़ा रहा, हालांकि अन्य विभागों का कार्य सामान्य रूप से चलता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.