लातेहार, मार्च 16 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुटूदीरी चर्च के पास रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ग्रामीणों ने कुटूदीरी चर्च के समीप सड़क किनारे दो युवकों को दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना काफी भीषण थी, जिससे एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान आदित्य लोहरा (14 वर्ष), पिता संदीप लोहरा, जिला गुमला के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान सजीत लोहरा (28 वर्ष), पिता पवन लोहरा, ग्राम उड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.