लातेहार, मार्च 26 -- ​महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ की सड़कों पर मंगलवार को भक्ति, शक्ति और शौर्य का अनूठा संगम देखने को मिला। बजरंग दल और महावीर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मंगला जुलूस का भव्य आयोजन किया गया। पिछले 30 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को जीवंत करते हुए सैंकड़ो की संख्या में रामभक्त और दुर्गा वाहिनी की बहनें सड़कों पर उतरीं, जिससे पूरा प्रखंड भक्तिमय हो गया। नगर भ्रमण के बाद यह भव्य जुलूस स्थानीय महावीर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और भव्य आरती उतारी गई। महाआरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि 30 साल पहले शुरू हुआ यह संकल्प आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है। ​जुलूस की सबसे खास बात दुर्गा वाहिनी की बहनों की भ...