लातेहार, मार्च 8 -- महुआडांड़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर मची हलचल, अफवाह से पंपों पर उमड़ी भीड़संवाद- 26महुआडांड़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर मची हलचल,अफवाह से पंपों पर उमड़ी भीड़महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को पेट्रोल-डीजल को लेकर अचानक हलचल बढ़ गई। महुआडांड़ में संचालित तीन पेट्रोल पंपों में से दो पर तेल की कमी बताकर बिक्री बंद कर दी गई, जिससे लोगों में अफवाह और घबराहट का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, कुरो मोड़ स्थित पेट्रोल पंप तेल खत्म होने की बात कहकर बंद कर दिया गया। वहीं महुआडांड़ मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म होने की बात कही गई और केवल डीजल की बिक्री की जा रही थी। इन दोनों पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने के कारण डाल्टेनगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दिनभर मोटरसाइकिल, कार औ...