महुआडांड़ में दो पेट्रोल पंप में डीजल खत्म , किसान और ट्रैक्टर मालिकों की बढ़ी परेशानी
लातेहार, जून 12 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के दो प्रमुख पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म हो गया हैं। डीजल उपलब्ध नहीं होने से किसानों और ट्रैक्टर मालिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड में संचालित तीन पेट्रोल पंपों में से बाजार स्थित सुपर सेल पेट्रोल पंप और रांची रोड स्थित जेरोम पेट्रोल पंप पर गुरुवार की सुबह से डीजल खत्म होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इन दोनों पंपों से बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के लिए डीजल लेते हैं। वर्तमान में खेती-बाड़ी का महत्वपूर्ण समय होने के कारण डीजल की कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान प्रदीप प्रसाद,महेंद्र उरांव ने कहा कि समय पर ईंधन नहीं मिलने से कृषि कार्य प्रभावित हो सकता है, जिससे खेती की तैयारी और बुवाई में देरी होने की आशंका है। इधर पेट्रोल पंप संचालकों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.