महुआडांड़ में दवा दुकानों में छापेमारी, कई प्रतिबंधित दवाइयां जब्त
लातेहार, अप्रैल 17 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाइयों की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर शुक्रवार को ड्रग्स विभाग एवं महुआडांड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न मेडिकल दुकानों पर अचानक छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई ड्रग्स इंस्पेक्टर पूनम तिर्की के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान प्रसाद मेडिकल, राजश्री मेडिकल, किरण मेडिकल सहित अन्य दुकानों की सघन जांच की गई। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों के लाइसेंस, दवाओं के स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग रिकॉर्ड समेत सभी आवश्यक दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के क्रम में कई प्रतिबंधित दवाइयों को जब्त किया गया। हालांकि मौके पर मौजूद ड्रग्स इंस्पेक्टर पूनम तिर्की एवं राजीव एक्का ने विस्तृत बयान देने से परहेज किया, लेकिन उन्होंने बताया कि जब्त की गई दवाओं की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.