लातेहार, मार्च 16 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड में जिला परिषद की जमीन पर कथित अतिक्रमण के मामले को लेकर प्रशासन ने जमीन की मापी कराने का आदेश जारी किया है। अंचल अधिकारी महुआडांड़ के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार संबंधित जमीन की मापी कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट अंचल कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। कार्यालय आदेश के मुताबिक अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी, महुआडांड़ के ज्ञापांक के आलोक में जिला परिषद की जमीन पर संभावित अतिक्रमण की जांच के लिए मापी कराई जाएगी। प्रशासन का कहना है कि जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और सरकारी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। अंचल अधिकारी ने इस कार्य के लिए अंचल अमीन, राजस्व उपनिरीक्षक तथा प्रभारी अंचल निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अ...