लातेहार, फरवरी 3 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। डीटीओ उमेश मंडल एवं महुआडांड़ थाना पुलिस के संयुक्त टीम ने क्षेत्र के बिरसा चौक स्थित आईआरबी कैंप के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने दर्जनों मोटरसाइकिलों की जांच की गई तथा बिना चालान के बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया गया। अभियान के दौरान डीटाओ उमेश मंडल की मौजूदगी में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान काटा गया। डीटीओ ने बताया कि अभियान के तहत सभी संबंधित वाहनों का चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। कुल 47 हजार रुपये का चालान काटा गया है। वहीं थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस और परिवहन विभाग लगातार सतर्क है। बिना कागजात, बिना हेलमेट एवं नियमों का उल्लं...