लातेहार, मार्च 6 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि । महुआडांड़ स्थित आरपीएस अनाथ आश्रम में होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम के सभी बच्चों ने रंग-गुलाल के साथ मिलकर होली खेली । बच्चों के चेहरों पर उमंग और उत्साह साफ झलक रहा था। होली के इस खास अवसर पर आश्रम में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवान भी बनाए गए थे। बच्चों ने मिलकर पकवानों का आनंद लिया और पूरे दिन गीत-संगीत तथा रंगों के बीच त्योहार का भरपूर आनंद उठाया। सभी बच्चे एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोगों का मन भी भावुक और प्रसन्न हो गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष कमलेश यादव , मुकेश यादव और श्रवण यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों के साथ होली खेली और सभी को प्रेम, भाईचारे और खुशियों का संदेश दिया। इधर आश्रम परिवार की ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.