लातेहार, मार्च 14 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस माह के अंतिम जुम्मा को अलविदा जुम्मा कहा जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को महुआडांड़ प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने अकीदत और एहतराम के साथ अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की। महुआडांड़ के जामिया नुरिया ज्याउल इस्लाम (जामा मस्जिद), गौसिया मस्जिद, मदीना मस्जिद सहित प्रखंड की अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। तपती धूप और गर्मी के बावजूद रोजेदारों और नमाजियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। वहीं छोटे-छोटे बच्चों में भी नमाज पढ़ने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। नमाज से पहले ही अकीदतमंद मस्जिदों में पहुंचकर अपने-अपने स्थान पर बैठ गए और निर्धारित समय पर सभी मस्जिदों में जुम्मा की नमाज अदा की गई। जामिया नुरिया ज्याउल इस्लाम (जामा मस्ज...