लातेहार, दिसम्बर 30 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने रविवार की देर रात गश्ती के दौरान पीपल चौक के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से लदी एक कार को जब्त किया है। हालांकि मौके का फायदा उठाकर कार चालक फरार होने में सफल रहा। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध शराब लेकर नेतरहाट की ओर जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर गश्ती दल को अलर्ट किया गया और पीपल चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार (जेएच01ईपी 9867) को रोका गया। पुलिस द्वारा चालक से वाहन खोलकर दिखाने को कहा गया, लेकिन चालक अचानक मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें से कुल 9 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब, क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.