लातेहार, अगस्त 7 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में करीब 20 वर्षीय युवती नंदनी कुमारी का शव कुएं से मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मृतिका की माता मुन्नी देवी ने महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास के नेतृत्व में एसआर्इ इंद्र देव रजवार,संजय कुमार ठाकुर एवं जिला पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।

मृतका की सूचना मृतिका की माता मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि नंदनी कुमारी सुबह शौच के लिए घर के पास ही गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पास स्थित कुएं में नंदनी का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। परिजनों एवं स्थानीय लोगों के प्रयास से शव को कुएं से ...