महुआडांड़ के एक पेट्रोल पंप का तेल खत्म
लातेहार, जून 1 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखण्ड में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। प्रखण्ड के सुपर पेट्रोल पंप बाजार स्थित पेट्रोल पंप में सोमवार बाजार के दिन दोपहर बाद डीजल और पेट्रोल पूरी तरह समाप्त हो गया। जिसके बाद स्थिति ऐसी हो गई कि वाहन चालकों को बिना तेल लिए ही वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि आसपास के कई क्षेत्रों में तेल की कमी होने के कारण लोग करीब 70 किलोमीटर दूर-दराज इलाकों से महुआडांड़ पहुंचकर पेट्रोल और डीजल खरीद रहे थे। लगातार बढ़ती भीड़ और मांग के चलते कुछ घंटों में ही पूरा स्टॉक समाप्त हो गया। तेल संकट के कारण बड़े व्यवसायियों, यात्री वाहन चालकों, किसानों तथा शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों में लगे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन चालक तेल नहीं मिलने के कारण घंटों पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.